National

नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कार, नदी में मिली अयोध्या के रामलला जैसी हूबहू मूर्ति

कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित कृष्णा नदी से प्राचीन भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति अयोध्या में विराजमान हुए श्रीराम की प्रतिमा से मिलती जुलती है। कृष्णा नदी में मिली भगवान विष्णु की इस मूर्ति में प्रभामंडल के चारों ओर दशावतारों को उकेरा गया है।

मूर्ति को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि 11वीं या 12वीं शताब्दी की हो सकती है। नदी में मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति देखने में काफी अद्भुत है। हजारों साल पुरानी इस मूर्ति की रूप रेखा अयोध्या में विराजमान हुए भगवान श्री राम से हुबहू मिलती जुलती है। प्रतिमा में विशेष नक्काशी की गई है। वहीं, प्रभामंडल पर भगवान विष्णु के दशावतारों को उकेरा गया है।

बताया जा रहा है कि उस पर मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्की अलंकृत हैं और भगवान विष्णु की खड़ी प्रतिमा के चार हाथ हैं। इसमें दो हाथ ऊपर की ओर उठे हुए हैं और उनमें शंख और चक्र से है। वहीं, नीचे की ओर सीधे किए दो हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हैं। बता दें कि इनमे एक कटि हस्ट और दूसरा वरद हस्त है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!