ChhattisgarhRaipur

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश

 रायपुर: भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में बुधवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी, जहां सबसे पहले रेंगालपाली बॉर्डर पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और फिर झंडा अदान-प्रदान किया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी।

उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!