National

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार बस में घुसी, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की तस्वीर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। अनियंत्रित बस के चलते कार सवार लोगों की जान चली गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुुटी है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डबल देकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस में सवार कुछ भी घायल हुए हैं। घटना मथुरा के थाना महावन क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर संज्ञान लिया है। घायलों के उपचार के तत्काल इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीएम योगी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!