ChhattisgarhRaipur

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 33 हजार पद भरे जाएंगे, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में कहा कि प्रदेश के 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे, 1 साल में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पूर्व सरकार ने आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया है। आत्मा नंद स्कूलों को पैसा खाने के लिए बनाया। 800 करोड़ रुपए 251 स्कूलों की मरम्मत में खर्च कर दिए। आत्मानंद स्कूल और शिक्षकों को कलेक्टर के अंदर ला दिया, शिक्षकों के भविष्य से भी खेला।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 साल में 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे, 15 साल के भाजपा कार्यकाल में 15 हजार से स्कूल 30 हजार हो गए। 50-50 हाई स्कूल और हायर स्कूल खोले जाएंगे।1 साल में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि अब 12 कक्षा तक निशुल्क पुस्तकें, प्राथमिक स्कूल के बच्चों को निशुल्क जूता मोजा और बैग और 12 वीं तक सभी बच्चों को साईकिल देंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!