National

किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज अहम बैठक…मांगों पर हो सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों के किसान MSP समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। इस बीच किसानों और पुलिस के बीच काफी झड़प देखने को मिली। वही अब किसानों और केंद्र के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बैठक होगी। राजपुरा बाईपास पर पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे बैठक होगी। 

जानकारी के अनुसार, किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय बैठक करेंगे। इस बैठक में किसानों की मांग पर कोई हल निकालने पर जोर होगा। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!