National

किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी, झारखंड में रद्द हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा

झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) में भाग लेने के लिए रवाना होने के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया है।

गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दूसरे पार्टी नेताओं की तरफ से की जाएगी। गांधी को राज्य में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए गढ़वा जिले से होकर झारखंड में फिर से प्रवेश करना था।

कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, “मंगलवार देर रात लिए गए निर्णय के अनुसार, झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।” शांति ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है कि यात्रा बाद में झारखंड में फिर से शुरू होगी।

झारखंड से सीधा जयपुर पहुंचे राहुल गांधी

इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी झारखंड से सीधे जयपुर पहुंचे। यहां वे अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बहन प्रयिंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।

सोनिया गांधी के नामांकन भरने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के विधायक दल के साथ एक बैठक भी की। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “इस फैसले से हमें ताकत मिलेगी। हम मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी नेतृत्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!