National

BREAKING NEWS : नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वे पिछड़े वर्ग से आते हैं। 

बता दें कि हरियाणा में 6 महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होना है। बताया जाता है कि राज्य में भाजपा का कोर वोट बैंक पिछड़ा वर्ग से है। इसका चुनाव मेें पार्टी को फायदा होगा। वहीं जाट वोट बैंक कांग्रेस और जेजेपी में बंट जाएगा। 

सैनी के सीएम बनने के बाद कुरुक्षेत्र में नया चेहरा सामने आएगा। वहीं मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। राजनीतिक गलियारे में ये कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले साल पार्टी ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी थी।

नायाब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर

नायाब सिंह सैनी 1996 से 2000 तक प्रदेश महामंत्री रहे। 2002 में अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री बने। साल 2005 में युवा मोर्चा अंबाला के जिला अध्यक्ष रहे। वे 2014 में पहली बार नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक चुने गए।  

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!