National

इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिद्वंदी मीरा यादव का नामांकन रद्द

भोपाल। मध्यप्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। खजुराहों सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। खबर है कि फॉर्म में उन्होंने कई जगह हस्ताक्षर नहीं किए थे। पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने नामांकन निरस्त किया। 

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के खाते में गई मध्यप्रदेश की एकमात्र सीट खजुराहो में झटका लगा है। सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत खजुराहों सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में गई थी। पार्टी ने यहां से मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही सपा ने मनोज यादव की जगह पूर्व विधायक मीरा दीपनारायण यादव को टिकट दे दिया। वहीं मनोज यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। मीरा यादव निवाड़ी की पूर्व विधायक हैं। उनके पति दीप नारायण सिंह यादव भी मध्य प्रदेश में सपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!