National

Sahil Khan Arrest : 1 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजें गए साहिल खान

मुंबई। महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में लिए गए अभिनेता और इंफ्लूएंसर साहिल खान की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मुंबई लाया गया है और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि, साहिल खान को शिंदेवाड़ी-दादर अदालत में पेश किया गया और उन्हें 1 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान साहिल ने कहा, ”मुझे मुंबई पुलिस, कानून पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आएगी।’

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!