National

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतारे गए यात्री,विमान की जांच जारी

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में 172 लोग सवार थे।

विमान को सूनसान जगह पर ले जाया गया
इंडिगो ने बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सुनसान जगह पर ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को टर्मिनल क्षेत्र में वापस लाया जाएगा।’

कुछ दिनों में तीसरी धमकी
बता दें, हाल फिलहाल के दिनों में किसी फ्लाइट को मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। अब शनिवार को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इस फ्लाइट में इस तरीके का एक नोट मिला है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!