ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING : राजधानी में चली गोली, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर में मामूली बात पर गोली चलने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार यह गोलीकांड अभनपुर के हसदा के मानिकचौरी गांव में हुई है। जहाँ ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी ने युवक निखिल साहू की जांघ पर गोली चला दी। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, फ़िलहाल वह खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अभनपुर थाना की पुलिस आसपास के पूरे इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। इस गोलीकांड घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि ओडिशा पासिंग कार से आए कुछ लोगों ने निखिल साहू नामक युवक को गोली मार दी। घायल निखिल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उड़ीसा निवासी विक्रमादित्य सिंहदेव थार गाड़ी में सवार होकर अपने परिजनों के साथ उड़ीसा से रायपुर आ रहा था। इसी दौरान कार चालक और बाइक सवारों के बीच कट मारने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक ने बाइक सवार को गोली मार दी। कार मालिक पिस्टल समेत पुलिस की गिरफ्त में है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!