ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : राजधानी में लोगों को डरा धमकाकर पैसों की मांग करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई, अपराधियों का निकाला जुलूस

रायपुर। राजधानी के थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा यात्रियों को परेशान करते हुए उनसे रूपये की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही बस स्टैण्ड स्थित दुकान व ठेला संचालित करने वाले लोगों को भी डरा धमकाकर उनका कुछ समान मनमाने रूप से उठाकर ले जाने के साथ ही रूपयों की भी मांग करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

जिसके बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाटागांव में रात में ओवर रेट टिकट सिविल यात्रियों को परेशान करने वाले सभी बदमाश लड़कों को धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की एवं बस स्टैंड में रैली निकालकर एवं समझाइश देकर और बाकी जो काउंटर वालों को समझाइश देते हुए एवं समझाइश दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए असमाजिक तत्वो के संबंध में पूछताछ कर अशांति फैलाने वाले 1. मानव साहा पिता उत्तम साहा उम्र 24 वर्ष निवासी राधास्वामी नगर थाना पुरानी बस्ती 2. करपाल सिंह ठाकुर पिता नारायण ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम व थाना बैहर जिला बालाघाट म प्र 3. लवकुश पटेल पिता कौशल पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी पोडितखुर्द् थाना ताला जिला सतना म प्र 4. भवानी भास्कर पिता बी गोविंद राव उम्र 22 वर्ष निवासी भनपुरी दर्री तालाब के पास सरपंच बाड़ा खमतराई रायपुर 5. सलमान अली पिता युसुफ अली उम्र 25 वर्ष निवासी ईरानी डेरा राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर 6. बृजमोहन उर्फ आशु पैकरा पिता मुरारी पैकरा उम्र 19 वर्ष निवासी बगार बोरसी थाना कसडौल बलौदा बाजार 7. संदीप धिवर पिता रामदयाल 18 वर्ष निवासी नंदी चौक टिकरापारा को गिरफ्तार कर सातों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई तथा बस स्टैंड में उनका जुलूस भी निकाला गया l

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!