National

Weather Forecast: मानसूनी बरसात का सितम जारी, आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्लीः भादो का महीना शुरू हो चुका है, जिसमें देशभर में त्योहारों की गूंज दिखाई देती है, जिसके चलते लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिलता है। दूसरी ओर सबसे खास बात यह है कि इस महीने में देशभर में मानसूनी बारिश का चरण भी देखने को मिलता है। सावन की तरह भादो में भी मूसलाधार बारिश होती है। पहले की तरह इस बार भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

इतना ही नहीं देशभर में अब तक बारिश ने तबाही मचा दी है, जिससे 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में देर रात से बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते तापमान भी काफी नीचे आ गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

  • इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। आईएमडी ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में आज और कल लगातार दो दिन बारिश की उम्मीद जताई है।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है।

इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में आज तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में भी बारिश होने की उम्मीद है।

  • यहां भी आफत बनेगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिस की संभावना बनी हुई है। गुजरात, कोंकण और गोवा में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ इलाकों में झमाझ बारिश होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!