National

सोनाली फोगाट हत्याकांड में क्लब का मालिक और ड्रग डीलर गिरफ्तार

गोवाः टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक और ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। सोनाली को मौत से पहले क्लब में पार्टी करते देखा गया था और जांच में सिंथेटिक ड्रग्स देने का खुलासा हुआ है।

सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोनाली के सहयोगियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

गोवा आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई के अनुसार सोनाली फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह एक क्लब में उनके साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रिंक पिलाई थी, जिसमें सिंथेटिक ड्रग्स था।

बता दें कि सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में कहा गया कि हार्ट अटैक के चलते सोनाली फोगाट की मौत हुई है। लेकिन उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!