Chhattisgarh

शराब दुकान बना लोगों के परेशानियों का सबब, असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद

सूरजपुर। सूरजपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 02 में दो माह पहले खुला शासकीय शराब दुकान स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जहां वार्ड के मुख्य मार्ग के किनारे शराब दुकान खुलने के कारण शराबियों का दिन भर जमावड़ा रहता है और आए दिन विवाद की स्थिति बने रहती है। जहां पुलिस भी मूक दर्शक बनी हुई है। स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से शराब दुकान हटाने की मांग कर चुके है बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।

Related Articles

गौरतलब है कि दो माह पूर्व शराब दुकान नगरीय क्षेत्र से दूर था जिससे लोगो को राहत थी, ऐसे में लगभग दो माह पूर्व वार्ड क्रमांक 02 मे शराब दुकान खोला गया और छोटे-छोटे ठेलों की भरमार हो गयी। जहां दिनभर शराबियों का अड्डा बना रहता है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के द्वारा विपिन साहू नाम के युवक पर कुछ शराबियों के द्वारा जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसका इलाज अब भी जिला अस्पताल में चल रहा है। वही कोतवाली पुलिस की इन शराबी, असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने से हाथपैर फूल रहे है। लिहाजा शराबियों के हौसले बुलंद है और वार्डवासी परेशान है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!