National

ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम् भूमिका निभाई,पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबल प्राइज के लिए किया नॉमिनेट

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 में नोबल शांति पुरस्कार दिलाने के लिए उनका नाम आगे किया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाक टकराव के दौरान ट्रंप की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की।

पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाई। इससे दो न्यूक्लियर ताकत वाले देशों के बीच युद्ध की आशंका टल गई।

इसके साथ ही, पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के पेशकश की भी सराहना की और कहा कि जब तक कश्मीर का हल नहीं निकलता है, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति नहीं आ सकती।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!