National

मछुआरे के जाल में फंसी अनोखी मछली…, 4 आंख और अलग बनावट, हैरान हुए लोग

बिहार। बगहा प्रखंड के बनचहरी गांव के पास हरहा नदी में मछुआरे के जाल में एक अजीबोगरीब मछली फंस गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मछुआरा भी इस मछली को देख हैरत में पड़ गए। अब यह मछली लोगों मे कौतूहल का विषय बन चुकी है, क्योंकि इस मछली के चार आंख है और इसका रंग व बनावट दोनों सामान्य मछली से भिन्न है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मछली अमेजॉन नदी में पाई जाती है। इसको अमेजॉन स्मेल एक्जॉटिक कैट फीस के नाम से जाना जाता है, जो कि आरमोरेड कैटफिश फैमिली से है। इसका हमारी नदियों में मिलना चिंता की बात है। यह मछली एक्यूरिअम में लोग पालते है, जो शीशे पर जमे काई और मछलियों की गंदगी को साफ करती है।

इसके पहले इस प्रकार की मछली यूपी के बनारस और बिहार के कहलगांव में भी पाई गई है, यहां से 15000 हजार किलोमीटर दूर अमेजॉन में रहने वाली इस मछली का छोटी नदियों में मिलना शोध का विषय है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!