ChhattisgarhRaipur

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज जाएंगे अंबिकापुर…जश्न की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के लिए प्रोटोकॉल जारी कर दिया हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से उप मुख्यमंत्री सिंहदेव आज शाम 4 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। शाम 4 बजे राजधानी रायपुर से निकलकर रात 9 बजे तक अंबिकापुर पहुंच जाएंगे। ऐसी जानकारी है कि डिप्टी सीएम सिंहदेव सड़क मार्ग से होकर अंबिकापुर जाने वाले हैं। सरगुजा में डिप्टी सीएम एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

सरगुजा के महाराज कहे जाने वाले टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सभी कार्यकर्ता में उत्साह का माहौल दिखा। राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न मनाया और एक-दूसरे से मुलाकात की।

डिप्टी सीएम टीए सिंहदेव के भतीजे अदितेश्वर शरण सिंहदेव ने हर्ष जताते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन केंद्रीय संगठन के निर्णय से मैं खुश हूं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!