ChhattisgarhRaipur

रायपुर में अब निगम बुधवार और रविवार को लेगा सूखा कूड़ा…बाकि दिन गीला

रायपुर। राजधानी में नगर निगम एक नए किस्म का प्रयोग करने जा रहा है। अब सप्ताह में दो दिन ही सूखा कूड़ा घरों से लिया जाएगा। बाकि के दिन गीला कचरा जमा किया जाएगा। ऐसा फिलहाल शहर के 10 वार्ड में किया जा रहा है।

Related Articles

घर और व्यावसायिक परिसर से इसी तरह से कचरा कलेक्ट किया जाएगा। नगर निगम का कचरा वाहन अब सोमवार , मंगलवार, गुरुवार,शुक्रवार, शनिवार को ही गीला कचरा लेगा। लोग सूखा कचरा केवल बुधवार और रविवार को ही कचरा वाहन में दे पाएंगे।

टोल फ्री नंबर जारी

गीला और सूखा कचरा लेने के इस अभियान में जन सुविधा व शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नं – 18002709992 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर आम नागरिक अपने क्षेत्र में कचरा कलेक्शन में लगे वाहन से संबंधित जानकारी या कोई शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
No Image

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!