ChhattisgarhRajnandgaon

स्वतंत्रता दिवस समारोह : जिले में प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण

राजनांदगांव / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) मैदान राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकी व संस्कृति विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 

प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंत्री भगत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों व पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!