National

आज का दिन ISRO के लिए खास, लॉन्च करेगा 8 नैनो सेटेलाइट और ओशनसैट-3

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने हाल ही में निजी क्षेत्र के मिशन को लॉन्च करके इतिहास रचने के बाद अपने अगले मिशन PSLV-C54/ EOS-06 के लिए तैयार है। इस मिशन के तहत इसरो ओशन सैट सीरीज के 3rd जेनरेशन का सैटेलाइट ओशनसैट -3 के साथ आठ नैनो सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इस मिशन को शनिवार (26 नवंबर) को सुबह 11.46 बजे श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसका 25 घंटे का काउंटडाउन शुक्रवार (25 नवंबर) सुबह 10.46 पर शुरू हुआ।

मिशन का प्राथमिक पेलोड ओशनसैट सीरीज के थर्ड जेनरेशन सैटेलाइट Oceansat-3 है। Oceansat सीरीज के सैटेलाइट अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट हैं, जो कि समुद्र विज्ञान और वायुमंडलीय अध्ययन के लिए समर्पित हैं। इसके अलावा यह सैटेलाइट समुद्री मौसम का पूर्वानुमान करने में सक्षम है, जिससे देश किसी भी चक्रवात के लिए पहले से तैयार रहे।

इसी सीरीज के पहले उपग्रह Oceansat -1 को 26 मई 1999 को लॉन्च किया गया था। फिर Oceansat 2 को 23 सितंबर 2009 को लॉन्च किया गया था। वहीं 2016 में Oceansat 2 के स्कैनिंग स्केटरोमीटर खराब होने के बाद ScatSat -1 लॉन्च किया गया। इसी सीरीज के थर्ड जनरेशन सैटेलाइट Oceansat 3 को कल प्रक्षेपित किया जाएगा। इस सीरीज के सैटेलाइट में ओशन कलर मॉनिटर मौजूद रहे। इस मिशन में भी ओशन कलर मॉनिटर OCM3, सी सर्फेस टेंपरेचर मॉनिटर (SSTM), ku-band स्केट्रोमीटर (SCAT -3) और ARGOS जैसे पेलोड है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!