Pendra Gorela

दर्दनाक हादसा : पानी से भरे गड्ढे में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत…

@सुमित जालान

Related Articles

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में मरवाही वनमंडल परिसर इलाके के एक गढ्ढे में ढ़ाई साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गढ्ढा आहाता निर्माण के लिए खोदे गए थे, जिसमे गिरने से बच्चे की मौत गई।

दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना अंतर्गत का है, जहां मरवाही वन मंडल परिसर स्थित काष्ठागार कार्यालय के पीछे अहाता निर्माण के लिए खोदे गए कॉलम के गड्ढे में वहां खेल रहे ढाई साल के मासूम की डूबकर मौत हो गई। ठेकेदार द्वारा कालम के लिए खोदे गए गड्ढे को ढकवाया नहीं गया था, जिससे हाल ही में हुई बारिश से इन गड्ढों में पानी भर गया था। साथ ही निर्माण कार्य भी ठप पड़ा हुआ था। इस मरवाही वन मंडल परिसर में काष्ठागार कार्यालय के पास कर्मचारियों के आवास की कालोनियां भी बनी हुई हैं। इसी कॉलोनी में वन विभाग का कर्मचारी मनोज शर्मा का भी आवास है। यहां शाम को घर के पीछे उसका ढाई साल का नाती खेल रहा था और खेलते-खेलते वह पानी से भरे करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

एसडीओपी अशोक वाडेगांवकर ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे मरवाही वन मंडल के कर्मचारी के ढ़ाई वर्षीय नाती गढ्ढे में गिरने से मौत हो गई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौप दिया गया है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!