National

मरा हुआ सांप स्कूल के मिड डे मील में मिला, बीमार हुए छात्र ; हंगामा

पश्चिम बंगाल। बीरभूम जिले के एक स्कूल में छात्रों को दी जाने वाली मिड डे मील में मरा हुआ सांप मिला है। इस मिड डे मील को खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद बीडीओ ने प्राइमरी स्कूलों के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर को जानकारी दी। वह मौके पर मुआयना करने के लिए पहुंच रहे हैं।

बीरभूम जिले के मयूरेश्वर ब्लॉक के स्कूल में 30 छात्र मिड डे मील खाने के बाद बीमार हो गए। इसके बाद खाने की जांच की गई तो उसमें मरा हुआ सांप पाए जाने की बात सामने आई है। खाना बनाने वाले स्टाफ ने कहा कि जिन कंटेनर्स में खाना रखा था, उसमें ही मरा हुआ सांप पाया गया है।

स्कूल स्टाफ ने कहा कि खाना खाने के बाद बच्चे उल्टियां करने लगे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीडीओ दीपांजन जाना ने जानकारी मिलने के बाद प्राइमरी स्कूलों के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर को जानकारी दी। वह मौके पर मुआयना करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!