National

पत्नी के अवैध संबंध होने का शक में हैवान बना पति, बेटे और पत्नी का किया कत्ल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके में शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है।

शकूरपुर इलाके में रहने वाले गिरफ्तार आरोपी का नाम बृजेश बताया जा रहा है। आरोप है कि बृजेश ने अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल किया है। आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ कि तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बृजेश को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसीलिए उसने अपनी पत्नी और बेटे को घर में सब्जी काटने वाले चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!