National

जयमाला के बाद स्टेज पर दुल्हन के सामने गिर पड़ा दूल्हा, चली गई जान

बिहार। सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां जयमाला के दौरान डीजे ने दूल्हे की जान ले ली है। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा गांव का यह मामला है।

बुधवार की रात परिहार प्रखंड के मनिथर गांव से सुरेंद्र कुमार की बारात आई थी। वहीं बारात आने के बाद शादी की सभी रस्में अच्छे से चल रही थी। जयमाल के लिए दूल्हा- दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और फिर जयमाल के बाद अचानक दूल्हा बेहोश हो गया और स्टेज पर ही दुल्हन के सामने गिर पड़ा। जिसके बाद दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाराती में आए लोगों ने बताया कि डीजे की आवाज से दूल्हे को हड़बड़ाहट हो गई और हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूल्हे के गिरते ही समारोह में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेज डीजे की आवाज से ही दूल्हे को घबराहट होने लगी थी। दूल्हा बार-बार रथ को डीजे से दूर रखने की बात कह रहा था। घटना से दूल्हा और दुल्हन के गांव में मातम पसर गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!