National

ट्रक की चपेट में आने से तीन नवजात हाथियों की मौत…आरोपी चालक फरार

आंध्र प्रदेश। चित्तूर जिले में लॉरी ट्रक की चपेट में आने से तीन नवजात हाथियों की मौत हो गई। चित्तूर जिले के पालमनेरु मंडल में बुधवार को यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, तीन हाथी चित्तूर-पलामनेरु हाईवे पार कर रहे थे, तभी लॉरी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि लॉरी ट्रक चालक के लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह घटना हुई, जो फरार है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!