National

कांग्रेस की रणनीति पर ही काम करेगी बीजेपी…भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में लड़ेगी चुनाव!

राजस्थान में चुनावों के पहले कांगेस में सुलह की खबरों के बीच राजस्थान बीजेपी की दो दिन की विजय संकल्प बैठक सवाईमाधोपुर में आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश स्तर के कई बड़े कद्दावर नेता भी पहुंचे। जिन्हें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कई तरह के पाठ पढ़ाए।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बैठक में चुनाव में सीएम फेस के बारे में बता दिया गया है। कहा जा रहा है की पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं बैठक में तय हुआ की नौ साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को आगे  बढ़ाया और बताया जाएगा इसी लाइन पर अब पार्टी आगे बढ़ेगी। 

वहीं बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्टी में समन्वय और अनुशासन को बनाए रखने की घुट्टी पिलाई है। इस दौरान पुराने नेताओं और अध्यक्षों से भी बेहतर तालमेल बैठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!