National

यात्री वाहन पर गिरा पहाड़ से मलबा और पत्थर, 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। यहां सोमवार देर शाम गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे मध्य प्रदेश के एक यात्री वाहन पर पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिर गया जिस कारण 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 7 घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो वहीं दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश से आए तीन वाहनों में 30 यात्री सवार थे, जिसमें एक वाहन पर भारी मलबा गिरने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। उत्तरकाशी जिले में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। इस कारण गंगोत्री नेशनल हाइवे धरासू बैंड, बंदरकोट, गंगनानी, सुनगर, सुखी टॉप, यमुनोत्री नेशनल हाइवे होजरी डाबर कोर्ट के पास भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हुआ है तो वही एक दर्जन से भी ज्यादा संपर्क मार्ग भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने से बंद हुए हैं। जिला प्रशासन ने यात्रा फिलहाल के लिए रोक दी है, जो यात्री जहां पर है उनके लिए वहीं पर रहने और खाने की व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!