National

MP सरकार का निर्णय : कर्मचारियों को अब माह के पहले दिन ही मिलेगा वेतन…15 लाख कर्मियों को होगा लाभ

भोपाल. मध्य प्रदेश के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अब हर हाल में महीने के पहले दिन वेतन दिया जाएगा. वेतन देरी से मिलने की शिकायतों को देखते हुए प्रमुख राजस्व आयुक्त ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों से कहा है कि आहरण-संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को निर्देशित करें कि कर्मचारियों को वेतन देने में किसी भी सूरत में देरी न हो.

प्रदेश में नियमित, संविदा, स्थाईकर्मी सहित अन्य सभी संवर्गों को मिलाकर 15 लाख कर्मचारी हैं. खासकर जिलों से शिकायतें आ रही थी कि वेतन पांच से 10 तारीख को दिया जा रहा है. चुनावी साल में इस शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया और संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को निर्देश दिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!