National

बड़ा सड़क हादसा : कार और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। संगम-कृष्णागिरी राजमार्ग पर एक कार और बस की जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

दरअसल, तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम शहर के पास अंतनूर बस स्टॉप पर तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर एक एसयूवी तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की बस से टकरा गई। हादसे में असम के पांच मूल निवासियों सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान आर. कुंचा राय (24), एस। नारायण सेठी (35), सी. भीनमाल तीर्थ (28), बी. दल्लू (26), और वी. निकोलस (22) के रूप में की है, जो सभी असम के मूल निवासी हैं। वहीं, एस. पुनीथ कुमार (23) और जी. कामराज (29)कृष्णागिरी जिले के डेंकानिकोट्टई और मरमपट्टी गांवों के रहने वाले थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!