National

प्रेमिका के घर पकड़ा गया प्रेमी, घरवालों ने काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार के बक्सर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो लड़की के घरवालों ने लड़के की जमकर पिटाई की। इसके बाद धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़के के परिजनों ने लड़की पर साजिश के तहत उसे अपने घर बुलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!