National

MP : कूनो नेशनल पार्क में छाया मातम, चीता गामिनी के एक और शावक की मौत

मध्य प्रदेश की कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां चीता के कुनबे को बढ़ाने के लिए लाई गई मादा गामिनी के एक शावक की मौत हो गई। चीते के शावक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि वह फैक्चर हो गया था, इसके बाद डॉक्टर की टीम उसका इलाज कर रही थी। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि, 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने कूनो नेशनल पार्क में शावकों को जन्म दिया था। जिसके बाद कुनबा बढ़ने की खुशी हर किसी ने मनाई थी। शावकों के जन्म के बाद 4 जून को भीषण गर्मी की वजह से एक शावक की मौत हो गई थी। वहीं अब दूसरे शावक की मौत हुई है। कूनो नेशनल पार्क में बात करें तो अभी तक कुल 12 चीतों की मौत हो चुकी है। जिसमें सात चीते और 5 शावक शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!