National

BREAKING : 4 साधुओं की बच्चा चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई…..

  महाराष्ट्र   : महाराष्ट्र के सांगली में 4 साधुओं की बच्चा चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई की गई। चारों साधु उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं। ये सभी लोग बीजापुर से पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकियों की तलाश जारी है।

इलाज के बाद मथुरा रवाना किया
महाराष्ट्र में जिन साधुओं को बेरहमी से पीटा गया था वे सभी पंचदशनाम अखाड़े के साधु थे। महामण्डलेश्वर गर्वगिरी महाराज और उनके शिष्य तीर्थ यात्रा पर थे। इन साधुओं की पुलिस की वजह से जान बची लेकिन वापस मथुरा लौटा दिया गया। साधुओं ने किसी भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

पुलिस ने बताया कि पंढरपुर जाते वक्त स्थानीय लोगों ने इन्हें रोका। सवाल पूछने पर ये लोग भाषा के चलते एक-दूसरे की बात समझ नहीं पाए। इसके बाद ही लोगों को शक हुआ कि ये सभी बच्चा चोर हैं। इसके बाद इनकी पिटाई शुरू कर दी। साधुओं को लोगों ने डंडों से पीटा। मौके पर पुलिस भी पहुंची। इस दौरान भी लोगों ने साधुओं को जीप से निकालने की कोशिश की।

पुलिस ने सभी साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी किसी की भी स्थिति बयान देने की नहीं है। इनकी हालत सुधरते ही इनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल 2020 को दो साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी। 16 अप्रैल की रात 70 साल के कल्पवृक्ष गिरी, सुशील गिरी (35) अपने ड्राइवर नीलेश तेलगाडे (30) के साथ ओमिनी वैन से सूरत जा रहे थे, जब पालघर से 100 किलोमीटर दूर स्थित गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उन्हें बाहर खींच लिया था। इसके बाद, उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

दोनों साधु वाराणसी के जूना अखाड़ा के थे और वे सूरत में महंत श्री राम गिरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वारदात के वीडियो सामने आने के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर सवाल उठे थे। लिंचिंग, बच्चा चोरी की अफवाह उड़ने के बाद हुई थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!