National

दिल्ली शराब नीति घोटाला : संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद BJP ने आप पर साधा निशाना, पोस्टर जारी कर लिखा “दो कैदी”

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार की शाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया. इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं. अब इसी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टा ने निशाना साधते हुए एक पोस्टर जारी किया है.

भारतीय जनता पार्टी ने पोस्टर जारी करते हुए आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को सिसोदिया जेल के अंदर कैद दिखाया है. पोस्टर में “दो कैदी” लिख है.

“भ्रष्टाचार करना आप” का चरित्र है”

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आप सांसद संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में कल ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है… खुले तौर पर भ्रष्टाचार करना “आप” का चरित्र है और जब वे पकड़े जाते हैं, तो वे इस पर राजनीति शुरू कर देते हैं.” 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!